कोरोना से लड़ने के लिए अंजीर फल का करें सेवन, गजब के फायदों से भरा है ये फल

कोरोना से लड़ने के लिए अंजीर फल का करें सेवन, गजब के फायदों से भरा है ये फल

सेहतराग टीम

फल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए एक्सपर्ट हमें रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। वहीं आज के समय में कोरोना जैसी महामारी से बचना है तो हमें फलों का सेवन जरुर ही करना चाहिए। क्योंकि फल हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। सभी फल लाभकारी होते हैं। लेकिन अंजीर फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह विटामिन-ए, बी, सी, के और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बहुत ही रसीला और गूदेदार फल होता है। आइए जानते हैं अंजीर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 

पढ़ें- जानिए, केला खाने से किन बीमारियों में फायदा मिलता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिशन

हड्डियों को बनाता है मजबूत 

अंजीर को हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों के विकार से भी बचाव होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में भी है मददगार

अंजीर में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसीलिए अंजीर को 'इम्यूनिटी बूस्टर' भी कहा जाता है।

घटाता है वजन

अंजीर को वजन घटाने में सहायक माना जाता है। इसीलिए विशेषज्ञ खासकर मोटे लोगों को इसके सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि अंजीर का सेवन अधिक मात्रा में न करें, क्योंकि यह वजन को बढ़ा भी सकता है।

कब्ज से दिलाता है राहत

अंजीर को पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है। यह पाचन शक्ति में सुधार करके पेट संबंधी समस्याओं को दूर भगाता है। इसके नियमित सेवन से डायरिया से भी बचा जा सकता है।

घटाता है उच्च रक्तचाप 

नियमित रूप से अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

दिल के लिए भी है फायदेमंद

अंजीर को दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और हृदय को सुरक्षित रखता है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, ये भी दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं।

कब करें अंजीर का सेवन?

वैसे तो अंजीर का सेवन किसी भी समय हल्के आहार के रूप में किया जा सकता है, लेकिन अंजीर खाने का सबसे अच्छा समय सुबह ही माना जाता है। रात के मुकाबले सुबह के समय अंजीर का सेवन सेहत के लिए अधिक लाभदायक माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना के कारण शरीर में आ गयी है कमजोरी? ये चीजें खाने से मिलेगा फायदा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।